नई दिल्ली
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम और बढ़ गए हैं। भारतीय तेल कंपनियों ने आज लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया है। घरेलू बाजार में सरकारी तेल कंपनियों ने आज डीजल के दाम में 30 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है तो वहीं, पेट्रोल 25 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हुआ है।
दिल्ली में पेट्रोल 102.14 रुपए प्रति लीटर
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के अनुसार ईंधन के दामों में ताजा वृद्धि के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.14 रुपए प्रति लीटर हो गया है, जो शुक्रवार को 101.89 रुपए लीटर था। इसी प्रकार, डीजल 90.47 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है।