Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लव मैरिज करने वाली बहन पर भाई ने तेजाब फेंका

नागौर

नागौर के नावां शहर में एक भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर बहन-जीजा की कार पर तेजाब से हमला कर दिया। हमले के साथ बहन को किडनैप करने की कोशिश भी की गई। गनीमत रही कि जीजा ने समय रहते उसके इरादे भांप लिए। कार के शीशे बंद कर गाड़ी को लाॅक कर दिया। इससे तेजाब कार की बॉडी पर गिर गया। हमले में कार को काफी नुकसान हुआ है। मौके पर भीड़ एकत्र होने के बाद आरोपी भाई अपने साथियों के साथ मौके से भाग गया। घटना शुक्रवार देर रात की है। सामने आया है कि बहन ने एक साल पहले परिजन की मर्जी के खिलाफ जाकर कोर्ट मैरिज कर ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *