भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच गोल्ड कोस्ट के कैरारा ओवल में खेले जा रहे डे/नाइट टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट पर 241 रन बनाकर घोषित कर दी। ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत की पहली पारी के आधार पर अभी 136 रनों से पीछे है। ऐसे में कप्तान मेग लैनिंग द्वारा पारी की घोषणा करना चौंकाने वाला फैसला है। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने 8 विकेट पर 377 रन बनाकर पहली पारी की समाप्ति की घोषणा की थी। टीम इंडिया की ओर से सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शतकीय पारी खेली थी।