पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मैनचेस्टर यूनाइटेड की तरफ से सितंबर महीने का ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुना गया है। 36 वर्षीय रोनाल्डो ने को क्लब ने अगस्त में दोबारा अपने साथ जोड़ा था। रोनाल्डो ने भी क्लब में वापसी का अपने अंदाज में जश्न मनाया था और न्यूकैसल यूनाइटेड के खिलाफ मैनचेस्टर यूनाइटेड की 4-1 से जीत में अहम भूमिका निभाई थी।