नई दिल्ली
RSS के खिलाफ टिप्पणी को लेकर मुंबई पुलिस ने गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ FIR दर्ज किया है। जावेद अख्तर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि RSS का समर्थन करने वाले लोगों की मानसिकता भी तालिबान जैसी है। जो लोग RSS का समर्थन करते हैं, उन्हें खुद की जांच करानी चाहिए। उन्होंने आगे कहा था कि जिस संगठन का आप समर्थन कर रहे हैं, उसमें और तालिबान में कोई फर्क नहीं है। वे टारगेट की तरफ बढ़ते जा रहे हैं और उनकी जमीन भी मजबूत होती जा रही है।