नई दिल्ली
टाटा मोटर्स ने अपनी मोस्ट अवेटेड माइक्रो SUV टाटा पंच को फाइनली पेश कर दिया है। कंपनी ने अभी इसकी कीमत का ऐलान नहीं किया है, लेकिन इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक 21 हजार रुपए देकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से भी बुक कर पाएंगे। इसकी कीमत का ऐलान 20 अक्टूबर को किया जाएगा। कार की डिलीवरी भी उसी दिन शुरू होगी।