नई दिल्ली
अगर आप कम निवेश से अधिक दौलत जमा करना चाहते हैं तो ऐसा कम्पाउंडिंग यानी चक्रवृद्धि ब्याज की शक्ति से कर सकते हैं। वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने इसे संसार का आठवां आश्चर्य बताया है। उनके मुताबिक, जो लोग कम्पाउंडिंग की शक्ति को समझते हैं वे इससे पैसा कमाते हैं और जो लोग नहीं समझते वे भुगतान करते हैं। कम्पाउंडिंग की शक्ति म्यूचुअल फंड निवेश के मामले में वेल्थ क्रिएशन का सबसे प्रभावी तरीका हो सकता है।