Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सपना चौधरी ने बेटे का नाम रखा पोरस

जानी-मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने 4 अक्टूबर को अपने बेटे के पहले जन्मदिन पर उसके नाम का खुलासा कर दिया है। सपना ने बेटे के जन्मदिन पर एक वीडियो शेयर किया है और उसमें बताया है कि उन्होंने बेटे का नाम पोरस रखा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सपना ने लिखा, , “मेरे और मेरे चाहने वालों की तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरे शेर @porusofficial.

सपना ने वीडियो में बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है। इससे पहले भी उन्होंने बेटे की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं लेकिन उनमें भी उसके चेहरे को छुपा लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *