Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने एनसीबी के क्रूज ड्रग छापेमारी के बारे में की बात

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की ‘कभी हां कभी ना’ की को-स्टार सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने NCB के क्रूज ड्रग छापेमारी में आर्यन खान की गिरफ्तारी पर अपना कड़ा रिएक्शन दिया है। एक इंटरव्यू में, उन्होंने कहा कि उनकी फैमिली के एक मेंबर के पास एक क्रूज है, इसलिए वो अपनी लाइफ में कई बार क्रूज पर जा चुकी हैं। उनके अनुसार, सिक्योरिटी चेक, मेटल डिटेक्टर्स के कई दौर होते हैं, जिनसे हर किसी को गुजरना पड़ता है। यहां तक ​​कि उनके सामान की भी जांच की जाती है। इसलिए, वो यह नहीं समझ पा रहीं हैं कि सिक्योरिटी की यह गड़बड़ी कैसे हुई। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें यह सब देख कर लगता है कि यह किसी तरह का निशाना है। यह सिर्फ 8 बच्चों का झुंड नहीं हो सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *