शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की कस्टडी में हैं। उनकी बेल को लेकर 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई होनी है। आर्यन की गिरफतारी के बाद शाहरुख खान ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम बंद कर दिया है। शाहरुख को 10 अक्टूबर को अपनी फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग के लिए स्पेन रवाना होना है। शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण को भी सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के पहले इंटरनेशनल शूटिंग शेड्यूल के लिए जाना है। लेकिन, अब खबर आ रही है कि आर्यन की गिरफतारी के बाद शाहरुख और फिल्म के मेकर्स ने ‘पठान’ के स्पेन शूटिंग शेड्यूल को पोस्टपोन कर दिया है।