बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इस समय बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उनके बेटे आर्यन खान की ड्रग्स केस में गिरफ्तारी के बाद से उन पर सम्सयाओं का पहाड़ टूट पड़ा है। इस मुश्किल वक्त में शाहरुख के साथ जहां पूरी फिल्म इंडस्ट्री उनके सपोर्ट में खड़ी हैं, वहीं उनके करोड़ो फैन्स भी उनके सपोर्ट में उतर आए हैं। मंगलवार रात से शाहरुख के घर ‘मन्नत’ के बाहर उनका सपोर्ट करने के लिए फैन्स का जमावड़ा लगा हुआ है।