Friday, July 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हवन में आहुतियां, सर्व पितरों के लिए तर्पण

बीकानेर. एक पखवाड़े से चल रहे श्राद्ध पक्ष की पूर्णाहुति हुई। सर्व पितृ अमावस्या पर श्रद्धालु लोगों ने सर्व पितरों के लिए तालाबों में तर्पण कर्म किए और हवन में आहुतियां दी। अमावस्या पर दान-पुण्य व धार्मिक अनुष्ठान हुए। सर्व पितृ अमावस्या पर अन्न और वस्त्र दान के विशेष महत्व के कारण लोगों ने अन्न व वस्त्र दान किए। धरणीधर तालाब में वेदपाठी ब्राह्मणांे के सानिध्य में कई पारियों में तर्पण हुआ। यहां पिछले एक पखवाड़े से तर्पण कर्म चल रहा था। वहीं सर्व पितृ अमावस्या पर उन दिवंगत लोगों का भी श्राद्ध किया गया, जिनके निधन की तिथि ज्ञात नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *