Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ज्यूस पिलाकर तुड़वाया अनशन

सीमा सन्देश न्यूज
जाखड़ांवाली।
4 दिनों से चल रहे आमरण अनशन बुधवार देर रात नायब तहसीलदार राजेंद्र जैन व हनुमानगढ़ डीटीओ आॅफिस से इंस्पेक्टर आदित्य जांगिड़ प्रदीप बिश्नोई देवेंद्र सिंह पटवारी जगतार सिंह सरपंच ताराचंद शर्मा व जाखडावाली चौकी एचसी महेंद्र सिंह महेरडा धरना स्थल पर पहुंचे ओर आंदोलनकारियों के साथ वार्ता हुई वार्ता में नायब तहसीलदार व ड्यूटी आॅफिसर आदित्य जांगिड़ ने आश्वस्त किया कि आगे से ओवरलोडिंग वाहनों को रोका जाएगा और सीज करने की कार्रवाई की जाएगी इस पर सहमति बनते हुए आजाद युवा क्लब जाखडावाली के सदस्यों ने सहमति देते हुए आंदोलन समाप्ति की घोषणा की और अनशन पर बैठे राकेश कासनिया को अधिकारियों ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया इसी के साथ अगले ही दिन भारतमाला प्रोजेक्ट में बन रही सड़क 756 के मटेरियल ले जाते हुए तीन और लोड ट्रकों को रोका गया जो कि ओवरलोडिंग थे और डीटीओ आॅफिस हनुमानगढ़ को सूचित किया गया तो इंस्पेक्टर आदित्य जांगिड़ ने पहुंचकर तीनों ट्रकों को लोडिंग व एक साल से टैक्स नहीं भरने का जुर्माने के साथ सीज कर दिया और तीनों ट्रकों को जाखडावाली पुलिस चौकी को सौंप दिया इस मौके पर आजाद युवा क्लब के अध्यक्ष पूनम पारीक महासचिव जयवीर घोटिया पुलिस चौकी के स्टाफ नानक लोहिया महावीर महला सीता राम जाखड़ हंसराज शर्मा रामस्वरूप भादू सुरेंद्र वर्मा कुलदीप सन्तराम मुलाराम जसवंत मोटाराम त्रिलोकचंद कालुराम आदि ग्रामीण मौजूद थे। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *