नई दिल्ली
भारत और ब्रिटेन के बीच क्वारैंटाइन रूल्स को लेकर चल रही तनातनी खत्म होने के संभावना है। गुरुवार को भारत में ब्रिटेन के हाई कमिश्नर ने कहा- भारत से ब्रिटेन जाने वाले लोगों को 11 अक्टूबर के बाद वहां क्वारैंटाइन में नहीं रहना होगा। हालांकि, इन लोगों को कोवीशील्ड या किसी दूसरे ब्रांड से (जिसे ब्रिटेन ने अप्रूव किया हो) वैक्सीनेटेड होना जरूरी होगा।
इससे पहले ब्रिटेन सरकार ने कहा था कि जो लोग भारत से ब्रिटेन आ रहे हैं और उन्होंने कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज डोज लिए हों, तब भी उन्हें वैक्सीन न लेने वालों की तरह 10 दिन क्वारैंटाइन होना पड़ेगा और टेस्ट कराने होंगे। इस कदम की भारत में काफी आलोचना हुई थी। भारत ने भी इसके जवाब में ब्रिटेन से आने वालों के लिए 10 दिन का क्वारैंटाइन और कोरोना टेस्ट जरूरी कर दिया था।