Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आर्यन खान गए जेल:किला कोर्ट में जमानत पर सुनवाई फिर शुरू, क्रूज ड्रग्स केस का छठा दिन

मुंबई

अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बेल मिलेगी या फिर उन्हें 14 दिनों तक जेल में ही रहना पड़ेगा, आज इसका फैसला हो सकता है। क्रूज शिप पर ड्रग्स पार्टी करने के आरोप में फंसे आर्यन, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत याचिका पर किला कोर्ट में सुनवाई फिर से शुरू हो गई है। इससे पहले करीब 12.45 बजे सुनवाई शुरू हुई थी जो 2.15 बजे तक चली, फिर ब्रेक हो गया।

इस बीच NCB ने आर्यन समेत सभी 6 मेल आरोपियों को आर्थर रोड जेल और दोनों फीमेल आरोपियों को भायखला जेल भेज दिया है। आर्यन को क्वारैंटाइन सेल में रखा गया है। वैसे तो उनका RTPCR टेस्ट नेगेटिव आया है, लेकिन जेल की नई गाइडलाइंस के मुताबिक 7 दिन क्वारैंटाइन सेल में रखने का नियम है। दरअसल कोर्ट ने कल सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था, लेकिन सुनवाई देर तक चली थी और शाम 6 बजे के बाद जेल में एंट्री नहीं होती, इसलिए आर्यन समेत 8 आरोपियों को NCB के लॉकअप में ही रखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *