मुंबई
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की डिजिटल सेवा दो दिनों तक 120-120 मिनट तक बंद रहेंगी। बैंक ने कहा कि शनिवार और रविवार को सिस्टम का मेंटिनेंस का काम होगा, जिससे सेवाएं प्रभावित होंगी।
डिजिटल काम पहले निपटा लें
अगर आप SBI के ग्राहक हैं तो आपको फिर डिजिटल चैनल का काम पहले ही निपटाना होगा। मेंटिनेंस का काम 9 अक्टूबर को रात 12.20 बजे से 2.20 तक होगा। जबकि 10 अक्टूबर को रात 11.20 बजे से 1.20 बजे तक काम होगा। इस दौरान मेंटिनेंस का काम किया जाएगा। इस समय में कोई भी डिजिटल सेवा काम नहीं करेगी। इसमें इंटरनेट बैंकिंग, योनो, योनो लाइट, UPI जैसी सभी सेवाएं शामिल हैं। दोनों दिन 120-120 मिनट तक सेवा बंद रहेगी।