मुंबई
टाटा मोटर्स इंडिया को अलविदा कह चुकी फोर्ड मोटर्स की गुजरात और तमिलनाडु वाली यूनिटों को खरीदना चाहती है। कई सूत्रों ने बताया है कि इसके लिए दोनों दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनियों के बीच शुरुआती बातचीत चल रही है। टाटा मोटर्स सौदा करने में कामयाब रहती है, यह फोर्ड के एसेट्स की उसकी दूसरी खरीदारी होगी। कंपनी ने इससे पहले मार्च 2008 में फोर्ड से जगुआर लैंड रोवर खरीदा था। टाटा ने इसके लिए अमेरिकी कंपनी को 2.3 अरब डॉलर चुकाए थे।