ब्लड कैंसर से जूझने के बीच किरण खेर कई महीनों बाद काम पर वापस लौट आई हैं। किरण चंडीगढ़ से सांसद हैं और उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए नए ऑक्सीजन प्लांट्स का इनॉगरेशन किया। किरण ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने PM केयर फंड के जरिए पूरे देश में ऑक्सीजन प्लांट्स का इनॉगरेशन किया। चंडीगढ़ को इसमें 4 प्लांट्स मिले। मुझे इनमें से दो प्लांट्स का वर्चुअली इनॉगरेशन करने का मौका मिला। किरण ने जो फोटो शेयर की है, उसमें वह प्रिंटेड सूट पहनी नजर आ रही हैं और लैपटॉप के सामने बैठी हुई हैं।