अबुधाबी। आईपीएल 2021 के अपने आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 43 रन से हरा दिया। मुंबई ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए। वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चुने गए दो सितारों ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने धुआंधार बल्लेबाजी की। ईशान ने 32 गेंदों पर 84 रन बनाए। वहीं, सूर्यकुमार ने 40 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली।