Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आर्यन खान का कबूलनामा:शाहरुख खान के बेटे ने ड्रग्स लेने की बात मानी

मुंबई

क्रूज पर ड्रग्स पार्टी के मामले में गिरफ्तार आर्यन खान जेल में हैं। किला कोर्ट से शुक्रवार को जमानत अर्जी खारिज होने के बाद आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे अब सेशन कोर्ट में जमानत की अपील करेंगे। इस बीच पता चला है कि आर्यन और अरबाज मर्चेंट ने NCB की पूछताछ के दौरान ड्रग्स लेने की बात कबूल की है। आर्यन ने कहा है कि वे चरस पीते हैं और क्रूज पार्टी के दौरान भी चरस लेने वाले थे। NCB ने अदालत में दिए पंचनामे में बताया है कि तलाशी के दौरान अरबाज ने जूते से ड्रग्स का पाउच निकाल कर दिया था। अरबाज के पास से 6 ग्राम चरस बरामद हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *