कोलकाता
तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पश्चिम बंगाल में होने वाले उपचुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें BJP से TMC में आए पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो और TMC सांसद नुसरत जहां का नाम नहीं है। सुप्रियो और नुसरत का नाम लिस्ट में नहीं होने से उनके समर्थकों में निराशा है।
भवानीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले बाबुल सुप्रियो TMC में शामिल हुए। ऐसा माना जा रहा था कि TMC में सुप्रियो काफी सक्रिय भूमिका में होंगे। हालांकि, भवानीपुर उपचुनाव के दौरान BJP उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल के खिलाफ प्रचार में वो नहीं उतरे। बताया गया कि टिबरेवाल से दोस्ती के चलते उन्होंने प्रचार न करने का फैसला लिया।