Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में 20 साल की महिला से हुई ज्यादती, 4 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई

महाराष्ट्र में लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में 20 साल की महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में शनिवार को चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं चार आरोपियों की तलाश जारी है। महिला अपने पति के साथ यात्रा कर रही थी।

मुंबई GRP कमिश्नर कैसर खालिद के ने बताया कि इगतपुरी से पुष्पक एक्सप्रेस में 8 बदमाश सवार हुए थे, उन्होंने चलती ट्रेन में पहले लूटपाट की और फिर एक महिला से दुष्कर्म किया। ये घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है।

इस मामले में कल्याण रेलवे पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। रेलवे पुलिस के मुताबिक आरोपी औरंगाबाद रेलवे डिस्ट्रिक्ट में पड़ने वाले इगतपुरी से स्लीपर बोगी के कोच नंबर डी-2 में सवार हुए थे। उन्होंने इगतपुरी से कल्याण के बीच वारदात की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *