Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

5 दिन में दूसरी बार फेसबुक और इंस्टाग्राम का सर्वर फेल

नई दिल्ली

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम शुक्रवार की रात एक बार फिर डाउन हो गए। इस आउटेज पर कंपनी ने कहा कि कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म में आई तकनीकी खराबी के चलते ये दोनों प्लेटफॉर्म डाउन हो गए। इसी वजह से कई यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। 5 दिन के अंदर फेसबुक आउटेज का ये दूसरा मौका है। इससे पहले 4 अक्टूबर की रात को फेसबुक के साथ इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप 6 घंटे से भी ज्यादा देर के लिए डाउन हो गए थे।

इस बार फेसबुक आउटेज का असर भारत में नहीं हुआ। जिन देशों में फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन हुए उनमें अमेरिका, ब्रिटेन, पोलैंड और जर्मनी के कुछ हिस्से शामिल रहे। सर्वर डाउन होने के बाद ट्विटर पर #instagramdownagain हैशटैग भी ट्रेंड करने लगा।

फेसबुक और इंस्टाग्राम भारतीय समय अनुसार रात 12:11 बजे पर डाउन हुए थे। इस दौरान इंस्टाग्राम यूजर्स को फीड रिफ्रेश करने में मुश्किल आ रही थी। इसके साथ ही फोटो अपलोड करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *