नागा चैतन्य से तलाक के बाद साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में तलाक के कारणों पर लग रहे कयासों और कई तरह की अफवाहों पर अपना रिएक्शन दिया है।
सामंथा ने अपने फैन्स को धन्यवाद देते हुए नोट शेयर किया और लिखा, अपने पर्सनल क्राइसिस में आप सबका इमोशनल इंवेस्टमेंट देखकर मैं अभिभूत हूं। गलत अफवाहों और खबरों के बीच मुझ पर अपनी गहन सहानुभूति और चिंता दिखाने की वजह से मैं आप सबकी आभारी हूं। वे कहते हैं कि मेरे कई अफेयर्स हैं, मैं कभी बच्चे नहीं चाहती थीं, मैं मौका परस्त हूं और अब ये खबरें हैं कि मैंने कई अबॉर्शन करवाए।