Friday, July 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कुल्लू में मुक्के बरसाएंगे भारत और अफगानिस्तान के बॉक्सर

अंतरराष्ट्रीय दशहरा में अंतरराष्ट्रीय प्रो-बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारत और अफगानिस्तान के मुक्केबाज दमखम दिखाएंगे। जिला मुख्यालय कुल्लू में 18 और 19 अक्तूबर को यह प्रतियोगिता होगी।  हिमाचल प्रदेश प्रोफेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन जिला कुल्लू के अध्यक्ष सुमित शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता में अफगानिस्तान के पांच मुक्केबाज, हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल सहित कुल 16 बॉक्सर प्रतियोगिता में हिस्सा होंगे। प्रो-बॉक्सिंग प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ छात्र माध्यमिक विद्यालय ढालपुर में होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *