Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लाठीचार्ज मामले की जांच का मिला आश्वासन

(सीमा सन्देश न्यूज)
हनुमानगढ़ ।
धान की शीघ्र सरकारी खरीद शुरू करने व जिला कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन कर रहे किसानों व किसान कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के मामले में दोषी पुलिस अधिकारी को जांच कर हटाने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का पड़ाव शनिवार को छठे दिन भी जारी रहा। हालांकि केन्द्र सरकार की ओर से हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर जिलों में धान की सरकारी खरीद शुरू करने की अनुमति दो दिन पहले ही राज्य सरकार को दी जा चुकी है, लेकिन किसानों व किसान कार्यकर्ताओं की मांग है कि आदेश के बाद अभी तक धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है। जब तक समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू नहीं हो जाती व जंक्शन थाना प्रभारी को हटाकर जांच नहीं की जाती तब तक वे पड़ाव समाप्त नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *