पल्लू (सीमा सन्देश न्यूज)। पल्लू धाम राष्ट्रीय सेवा समिति द्वारा नव निर्मित तोरणद्वार का उद्घाटन नोहर विधायक अमित चाचाण, बृज मोहन सर्राफ(सरदारशहर), पंचायत समिति प्रधान श्री मति सरस्वती धर्मपाल सिहाग , सरपंच ग्राम पंचायत पल्लू श्री मति सुनीता देवकीनन्दन जोशी , पूर्व सरपंच सत्यनारायण जोशी ,व माँ ब्रह्माणी पल्लू ट्रस्ट अध्यक्ष गुलाब सिंह भाटी के करकमलों से पूजा अर्चना कर किया गया ! पल्लू धाम राष्ट्रीय सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल , सचिव राकेश सिरसलेवाला , कोषाध्यक्ष अमित बिजराजक, दिनेश खेमका , विनोद लीला व स्थानीय व्यापार मंडल अध्यक्ष मेहरचंद न्योल , ताराचंद थालोड़ , हरिराम जोशी, भरत सिंह बन्नासर जगदीश स्वामी द्वारा माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। विधायक अमित चाचाण ने सम्बोधन करते हुए उपस्थित ग्राम वासियों व जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए ग्राम पंचायत पल्लू के विकास कार्य हेतु 10 लाख रु की घोषणा की व विश्वास दिलाया कि आगे भी विकास में कोई कमी नही रहेंगी। ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि पल्लू में माँ ब्रह्माणी मन्दिर के पास 16 शौचालय , सादुलो जी मन्दिर जीर्णोद्धार कार्य भी शुरू हो चुका है ! व पल्लू माँ ब्रह्माणी गौ शाला में 25 लाख रु गुप्तदान अन्य कार्यो को जल्द पूर्ण कर लिया जायेगा। प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल सिहाग व पूर्व सरपंच सत्यनारायण जी ने ट्रस्ट को तमाम ग्रामवासियों की ओर आभार व्यक्त किया और सहयोग का भरोषा दिया। धाम पल्लू राष्ट्रीय सेवा समिति द्वारा लंगर की व्यवस्था की गई। इस कार्यक्रम का मंच संचालन सुरेन्द्र पूनिया ने किया।