नई दिल्ली
नया टू-व्हीलर खरीदने के लिए फेस्टिव सीजन सबसे बेहतर माना जाता है। नवरात्रि से लेकर दीवाली तक जमकर गाड़ियां बिकती हैं। इन दिनों कंपनी या फिर डीलर्स की तरफ से कई ऑफर्स भी मिल जाते हैं। वैसे, इस साल टू-व्हीलर्स की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। जिसके चलते फेस्टिव सीजन पर ग्राहकों को डिस्काउंट नहीं मिल रहा है। हालांकि, डीलर्स अपनी तरफ से कोई ऑफर या गिफ्ट ग्राहक को दे रहे हैं।
हम आपको यहां उन 5 टू-व्हीलर्स के बारे में बता रहे हैं, जिनकी डिमांड पिछले 3 महीने में लगातार बढ़ी है। ये गाड़ियां ज्यादातर ग्राहकों की पहली पसंद भी हैं। कहने को पिछले 3 महीने में टू-व्हीलर्स की बिक्री घटी है। इसके बावजूद इन गाड़ियों की डिमांड पर कोई असर नहीं हुआ। इन गाड़ियों की एक्स-शोरूम कीमत, मेंटेनेंस का सालाना खर्च, माइलेज, लोन जैसी सभी जरूरी बातें आपको इस खबर में मिलेंगी।