Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने किया पोर्नोग्राफी केस में फंसे राज कुंद्रा का जिक्र, शॉक हुईं शमिता शेट्टी

टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 15 का पहला वीकेंड का वार हुआ है। इस एपिसोड में सलमान खान ने हफ्ते भर का रिपोर्ट कार्ड सुनाते हुए झगड़ां करने वालों को फटकार लगाई थी। होस्ट सलमान ने प्रतीक सहजपाल पर सबसे ज्यादा वीकेंड का वार किया लेकिन जो बात सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली थी, वो ये कि सलमान ने शो में पोर्नोग्राफी केस में फंसे राज कुंद्रा का नाम लिया। ये सुनकर शमिता शेट्टी समेत सभी घरवाले हैरान थे।

प्रतीक सहजपाल ने इस हफ्ते बाथरूम का लॉक तोड़ दिया है। जिस समय प्रतीक ने लॉक तोड़ा उस समय विधी पांड्या बाथरूम में थीं, जिससे पूरा घर उनके खिलाफ हो गया था। सलमान ने भी ये मुद्दा उठाते हुए प्रतीक को जोरदार फटकार लगाई। प्रतीक के अलावा सलमान ने निशांत भट्ट को भी उनका समर्थन करने पर आड़े हाथों लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *