नई दिल्ली
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी आज सोमवार को सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। वायदा बाजार में आज दोपहर 3 बजे MCX पर सोना 45 रुपए की गिरावट के साथ 46,992 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। वहीं सर्राफा बाजार की बात करें तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार आज सोना 14 रुपए सस्ता होकर 46,966 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।