Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लखीमपुर हिंसा की लड़ाई राष्ट्रपति भवन पहुंची

लखनऊ

लखीमपुर हिंसा की लड़ाई अब राष्ट्रपति भवन तक पहुंच गई है। बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुआई में एक प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति को लखीमपुर हिंसा से जुड़े तथ्य और ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसी नेताओं ने इस मामले में आरोपी आशीष मिश्र के पिता केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र को उनके पद से हटाने की मांग की है।

राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा, ‘पीड़ित परिवारों का कहना है कि जिसने भी उनके बेटे की हत्या की है। उसे सजा मिले। जिस व्यक्ति (आशीष मिश्र) ने हत्या की उसके पिता देश के गृह राज्य मंत्री हैं। जब तक वह अपने पद पर हैं तब तक न्याय नहीं मिलेगा। ये बात हमने राष्ट्रपति को बताई है।

प्रियंका ने भी राहुल गांधी की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘गृह राज्य मंत्री अपराधी के पिता हैं। जब तक उनकी बर्खास्तगी नहीं होती, न्याय नहीं हो सकता। शहीद पत्रकार और किसानों के परिजनों की ये मांग है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ने आश्वासन दिया है कि वह खुद इस मामले पर आज सरकार से बात करेंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *