Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कारदेखो बना यूनिकॉर्न:उसने इक्विटी और डेट के जरिए 1884 करोड़ रुपए से ज्यादा जुटाए

नई दिल्ली

पुरानी और नई कारों को बेचने वाला प्लेटफॉर्म कारदेखो ने इक्विटी और डेट के जरिए 250 मिलियन डॉलर (करीब 1884 करोड़ रुपए) जुटाए हैं। इसके साथ ही इसका वैल्यूएशन 1.2 बिलियन डॉलर (करीब 9 हजार करोड़ रुपए) हो गया है। माना जा रहा है कि अगले साल इसका IPO आ सकता है।

लीपफ्रॉग इन्वेस्टमेंट्स के नेतृत्व में मिराए एसेट, फ्रैंकलिन टेम्पलटन, कैन्यन पार्टनर्स और हार्बर स्प्रिंग कैपिटल जैसे अन्य नए इन्वेस्टर्स ने इसमें निवेश किया है। इसके मौजूदा इनवेस्टर्स में सिकोइया कैपिटल, हिलहाउस कैपिटल और गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट की इनवेस्टमेंट यूनिट CapitalG शामिल है।

कारदेखो 2021 में भारत का 33वां यूनिकॉर्न बन गया है। यूनिकॉर्न ऐसे स्टार्टअप को कहा जाता है जिसका वैल्यूएशन कम से कम एक अरब डॉलर का है। पिछले फंडिंग राउंड में CarDekho की वैल्यू लगभग 70 करोड़ डॉलर की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *