बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडीज को ED (इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट) ने पूछताछ के लिए बुलाया है। नोरा दिल्ली स्थित ED ऑफिस पहुंच गई हैं। जैकलीन से कल यानी 15 अक्टूबर को पूछताछ होगी। इन दोनों से सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी और फिरौती के मामले में पूछताछ की जानी है। बता दें, इससे पहले जैकलीन को तलब किया गया था। लेकिन, वह ED के सामने पेश नहीं हुईं थी। जिसके बाद ED ने पूछताछ को पोस्टपोन कर दिया था।