Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आर्यन की गिरफ्तारी को तनीषा मुखर्जी ने बताया शोषण, बोलीं- ‘एक बार सोचिए खुद के बच्चे के साथ ऐसा होता तो क्या करते?’

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे की जमानत याचिका पर फैसला लगातार टल रहा है। 8 अक्टूबर को मुंबई के किला कोर्ट में आर्यन की जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी जिसके बाद उनके वकील सतीश मानशिंदे ने सेशंस कोर्ट में जमानत की अर्जी दी है। यहां 13 अक्टूबर को सुनवाई हुई थी जो आज भी जारी रहेगी। इस बीच जहां सोशल मीडिया पर आर्यन को जमानत ना दिए जाने के लिए हैशटैग #NoBailOnlyJail ट्रेंड करवाया गया वहीं दूसरी तरफ इंडस्ट्री के कुछ लोग आर्यन के सपोर्ट में उतरे हैं। अब इन सेलेब्स में तनीषा मुखर्जी का नाम भी शामिल हो चुका है।

तनीषा ने हाल ही में बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में आर्यन की गिरफ्तारी को गलत बताते हुए कहा है, ‘मुझे जाहिर तौर पर लगता है कि आर्यन का केस, ये एक शोषण है। एक बच्चे को मीडिया ट्रायल में रखा गया है। ये असल पत्रकारिता नहीं है, इसे सिर्फ सनसनीखेज और बॉलीवुड को कोसना कहेंगे। दुर्भाग्य से लोग स्टार्स के प्रति ये कहते हुए कठोर हो जाते हैं कि स्टार किड्स होने के ये फायदे और नुकसान हैं, क्या वाकई। ये तो साफ है कि उनमें कोई दया नहीं है।’

आगे बातचीत में तनीषा ने कहा, ‘ये देश हम सभी का है और लोगों को सबूतों को देखकर ज्यादा समझदार होना चाहिए। लोगों को सोचना चाहिए कि अगर मेरे बच्चे के साथ ऐसा होता तो क्या होता। मैं क्या करती। क्या यही न्याय है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *