त्योहारों से पहले यानी पिछले महीने थोक महंगाई में थोड़ी कमी आई। सितंबर में थोक महंगाई दर 10.66% रही जो अगस्त में 11.39% थी। जहां तक पिछले साल की बात है, तो सितंबर 2020 में थोक महंगाई दर सिर्फ 1.32% थी। पिछले महीने थोक महंगाई में कमी आने की बड़ी वजह खाने की चीजों के दाम में आई गिरावट रही। हालांकि, पिछले महीने पेट्रोलियम प्रोडक्ट की कीमतों में तेज उछाल आया।