आईसीसी की आगामी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी का अनावरण बुधवार को कर दिया गया। टीम के आधिकारिक किट स्पॉन्सर एमपीएल स्पोर्ट्स ने बिलियन चियर्स की थीम पर जर्सी को बनाया है। नई जर्सी का अनावरण सबसे पहले आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से किया गया लेकिन बाद में इसे एक अलग अंदाज में दुनिया के सामने पेश किया गया।