आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के शुरू होने में अब गिनती के सिर्फ कुछ ही दिन बाकी हैं। बीसीसीआई ने इसके लिए अपने स्क्वॉड की फाइनल सूची आईसीसी को दे दी है। भारतीय बोर्ड ने पिछले स्क्वॉड में सिर्फ एक फेरबदल करते हुए शार्दुल ठाकुर को रिजर्व खिलाड़ी से निकालकर मुख्य टीम में शामिल किया जबकि अक्षर पटेल को रिजर्व खिलाड़ी बनाया गया। हालांकि आईपीएल के मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए यह उम्मीद की जा रही थी कि हार्दिक पांड्या समेत कुछ अन्य खिलाड़ियों पर भी गाज गिर सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ।