Saturday, July 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की बेस्ट एम्प्लॉयर बनी, लिस्ट में भारत की 19 कंपनियां शामिल

मुंबई

रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की बेस्ट एम्प्लॉयर कंपनी बन गई है। बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने दुनिया के बेस्ट एम्प्लॉयर की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में मुकेश अंबानी की अगुआई वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को भारत में पहला स्थान दिया गया है। इसके साथ ही दुनिया में रिलायंस ने 52वें नंबर पर जगह बनाई है। इस लिस्ट में दुनिया की 750 बड़ी कंपनियों को शामिल किया गया है। भारत की कुल 19 कंपनियों ने इस लिस्ट में जगह बनाई है।

टॉप 100 कंपनियों में जगह बनाने वाली भारतीय कंपनियों में ICICI बैंक 65वें, HDFC बैंक 77वें और HCL टेक्नोलॉजी 90वें पायदान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *