मुंबई
देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो विश्व में दूसरे नंबर की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। महज 5 साल पहले शुरू हुई यह कंपनी इस समय 69 हजार करोड़ का रेवेन्यू कमाती है जबकि अगले तीन साल में यह 1 लाख करोड़ का रेवेन्यू कमाने लगेगी।