Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आईपीएल के फाइनल में अच्छा नहीं है चेन्नई का रिकॉर्ड

आईपीएल 2021 का फाइनल मुकाबला आज चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला जाएगा। चेन्नई की टीम नौवीं बार फाइनल में पहुंची है, जबकि कोलकाता तीसरी बार इस लीग का खिताबी मुकाबला खेल रही है। तीन बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने वाली चेन्नई का रिकॉर्ड फाइनल में अच्छा नहीं है, जबकि कोलकाता ने अपने सभी फाइनल जीते हैं। ऐसे में केकेआर के फैंस चाहेंगे कि उनकी टीम यह रिकॉर्ड बरकरार रखे और इस सीजन का अपना आखिरी मैच जीतकर तीसरी बार इस लीग की चैंपियन बने। वहीं चेन्नई अपना रिकॉर्ड बेहतर करके चौथी बार यह खिताब अपने नाम करना चाहेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *