Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कुम्भकरण-मेघनाथ वध व लक्ष्मण मूर्छा के दृश्य का मंचन

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। श्री रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला में नौवें दिन नव दुर्गा माता की झांकी दिखाई गई जिसकी पूजा अर्चना इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी डॉ. पारस जैन, डॉ. विजय शर्मा, डॉ. भवानी ऐरन सहित अन्य सदस्यों ने की। झांकी के पश्चात रावण, अंगद संवाद, लक्ष्मण मूर्छित, हनुमान द्वारा संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण मुर्छा से मुक्त करवाना, कुंभकरण वध, मेघनाद वध की झांकी का मंचन किया गया। रामलीला का मंचन डायरेक्टर प्रेम पारीक के सानिध्य में किया जा रहा है। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *