Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अब गूगल क्रोम पर आप कर सकेंगे अपने पीडीएफ डॉक्यूमेंट को एडिट

अक्सर कई यूजर्स पीडीएफ फाइल्स को एडिट करने की समस्या से परेशान रहते हैं। वे इंटरनेट पर ऐसे तमाम विकल्पों की तलाश करते हैं, जिनकी मदद से पीडीएफ डॉक्यूमेंट को एडिट किया जा सके। इसके बावजूद बहुत कम ही ऐसे टूल्स मिलते हैं, जो पीडीएफ फाइल्स को एडिट करने में सक्षम होते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने वाले कि अब आप ये काम अपने गूगल क्रोम ब्राउजर पर भी कर सकेंगे। हाल ही में एडोब ने गूगल क्रोम के एक्रोबैट एक्सटेंशन पर एक अपडेट शुरू किया है, जिसकी मदद से अब यूजर्स गूगल क्रोम ब्राउजर पर पीडीएफ फाइल्स को एडिट कर सकेंगे। इस फीचर से कई यूजर्स को सीधा फायदा होने वाला है, जो अक्सर पीडीएफ फाइल्स को एडिट करने की समस्या से परेशान रहते हैं। इससे पहले इस एक्सटेंशन पर यूजर्स पीडीएफ फाइल को व्यू और कॉपी कर सकते थे। अपडेट के बाद आए इस फीचर ने लोगों का काम आसान बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *