Sarkari Naukri 2021: भारतीय सेना, रेलवे, पुलिस विभाग में बंपर नौकरियां निकलीं हैं। यदि आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है। यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के माध्यम से फौरन आवेदन करें।
इंडिया पोस्ट ने निकालीं बंपर भर्तियां
इंडिया पोस्ट ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत पोस्टल असिस्टेंट/सॉर्टिंग असिस्टेंट, पोस्टमैन और एमटीएस कैडर की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती अभियान दिल्ली सर्कल में 220 से अधिक पदों को भरेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- Indiapost.gov.in पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह ध्यान दिया जा सकता है कि पद के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 अक्तूबर, 2021 से शुरू होगी और पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 नवंबर, 2021 है।