कोरोना संक्रमण की शुरुआत के साथ ही रैनसमवेयर अटैक की चेतावानी दी गई है। अब गूगल ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि भारत धीरे-धीरे रैनसमवेयर अटैक का गढ़ बनता जा रहा है। गूगल ने पिछले डेढ़ साल का डाटा शेयर किया है जिसमें 8 करोड़ से अधिक रैनसमवेयर अटैक के सैंपल का एनालिसिस किया गया है। इस डाटा के आधार पर रैनसमवेयर अटैक के मामले में 140 देशों की लिस्ट में भारत को 6वें स्थान पर रखा गया है।