Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

चुनाव आयोग ने UP, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा के मुख्य सचिवों को चिट्‌ठी लिखकर जरूरी इंतजाम करने को कहा

चुनाव आयोग (EC) ने उत्तर प्रदेश और पंजाब सहति 5 राज्यों में चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। आयोग ने इन राज्यों के मुख्य सचिव और मुख्य चुनाव अधिकारियों को चिट्‌ठी लिखकर इसकी जानकारी दी है। आयोग ने अधिकारियों से तैयारी शुरू करने के लिए कहा है।

अपने पत्र में आयोग ने कहा कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने की तारीख करीब आ गई है। EC ने राज्य के अधिकारियों से अपने जिलों में अफसरों की स्थिति का आंकलन करने के लिए कहा है। आयोग ने कहा कि हम एक नीति का पालन करते आए हैं। इसके तहत किसी भी कर्मचारी को चुनाव के दौरान गृह जिले में तैनात नहीं किया जा सकता है।

आयोग ने कहा कि छोटे राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में कम जिले होने पर पोस्टिंग में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में संबंधित आधिकारी कारण के साथ अपनी परेशानी बता सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *