Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

औरंगाबाद में 33 बाल कैदी फरार; खाना मिलने में देरी हुई तो तोड़फोड़ की, 2 सुरक्षाकर्मी घायल

बिहार के औरंगाबाद में खाना मिलने में देरी होने पर बाल कैदियों ने शनिवार को जमकर बवाल किया। 33 बाल कैदी गेट तोड़कर प्लेस ऑफ सेफ्टी से फरार हो गए। हालांकि, इनमें से 15 कैदियों के वापस पकड़े जाने की सूचना है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभंडी में स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी का है। सूचना पर SP और DM मौके पर पहुंचे। फिलहाल फरार बाल कैदियों के बारे में अफसर कुछ नहीं बता रहे हैं। बताया जाता है कि सुबह से परिसर का माहौल तनावपूर्ण था। बाल कैदियों ने जमकर तोड़फोड़ भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *