शिलान्यास से पहले जांची निर्माण सामग्री की गुणवत्ता हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। नगर परिषद की ओर से जंक्शन के वार्ड नम्बर 1, सिविल लाइन में जिला परिषद कार्यालय के आगे से नाला निर्माण कार्य का शुभारम्भ मंगलवार को किया गया। 48 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नाला के निर्माण कार्य का शिलान्यास नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल ने किया। करीब एक किलोमीटर लम्बाई तक नाला का निर्माण होगा। सिविल लाइन सहित अन्य गलियों में बनी नालियों के पानी की निकासी इस नाला के जरिए होगा। इससे पानी निकासी में सुविधा होगी। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें)