Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मेसी के दो शानदार गोल की बदौलत पीएसजी जीता

नई दिल्ली

चैंपियंस लीग में पीएसजी के स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी का शानदार प्रदर्शन जारी है। आरबी लिपजिग के खिलाफ एक मैच में उन्होंने अपनी टीम के लिए दो शानदार गोल किए और 3-2 से यह मैच जीत लिया। इस मैच में पीएसजी के लिए तीसरा गोल एम्बापे ने किया। इन दोनों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के चलते पीएसी जी ने जर्मन क्लब को आसानी से हरा दिया। मेसी के बार्सिलोना छोड़ने के बाद पीएसजी के लिए यह तीसरा गोल था। इस मैच में एम्बापे ने उनकी काफी मदद की और पेनाल्टी मिलने के बाद सीधे मेसी की तरफ इशारा किया कि आप यह पेनाल्टी ले सकते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि यह सम्मान की बात है। वो दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। मैं पहले भी कह चुका हूं कि उनके साथ खेलना गर्व की बात है।

इसी मैच में एम्बापे ने भी एक पेनाल्टी ली, लेकिन उन्होंने अपना शॉट गोल पोस्ट के ऊपर मार दिया। हालांकि उनकी इस गलती का खामियाजा पीएसजी को नहीं भुगतना पड़ा और उनकी टीम यह मैच एक गोल के अंतर से जीत गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *