करवा चौथ 24 अक्तूबर को है। करवा चौथ का पर्व पति पत्नी के रिश्ते को मजबूत करने, जन्मों-जन्मों के रिश्ते, पति की लंबी उम्र आदि के लिए मनाया जाता है। इसमें शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की प्रार्थना करते हुए व्रत रखती हैं। शाम को चांद निकलने के बाद उसे देख कर पूजा के बाद अपना व्रत खोलती हैं। इस दौरान महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। सुहागिन महिलाओं के लिए सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व है। सिंदूर, बिंदी, मंगलसूत्र, सुहाग का जोड़ा, पायल और कई श्रृंगार के सामान होते हैं, जिन्हें पहन कर महिलाएं तैयार होती हैं। इन सोलह श्रृंगार में एक होती है मेहंदी। शादी से लेकर हर पूजा पाठ में महिलाओं के हाथ में मेहंदी का विशेष महत्व होता है। करवा चौथ में तो पत्नियां पति के नाम की मेहंदी रचाती हैं। ऐसे में इस करवा चौथ में भी अगर आप सजना के नाम की मेहंदी लगाने वाली हैं तो घर पर ही प्रोफेशनल मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं। इस बार करवा चौथ में खुद से दस मिनट में ये आसान डिजाइन की मेहंदी लगाएं।