चंडीगढ़
लाइट डिटेक्शन एंड रेंजिंग (लेडार) तकनीक से भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) मैपिंग कराने वाला चंडीगढ़ देश का पहला शहर बन गया है। शहर के सभी इलाकों की हाई रेज्युलेशन तस्वीरें खींची गई हैं और एक आंकड़ा एकत्रित किया गया है। सभी विभागों और उनके प्रमुखों को इस नई तकनीक के बारे में जागरूक करने के लिए मंगलवार को सेक्टर-10 स्थित होटल माउंट व्यू में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल समेत सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों को बताया गया कि लाइट डिटेक्शन ऐंड रेंजिंग (लेडार) तकनीक से शहर की सभी सड़कों, पार्कों, इमारतों, पेड़, जंगल, खाली जगहों, तालाबों आदि की हाई रेज्युलेशन तस्वीरें ली गई हैं।